ग्रामीण विकास के लिए बहाली, आवेदन ऐसे करें, विकास करेंगे ग्रामीण इलाकों का कुछ इस तरह
पिछले कई वर्षों से ग्रामीण विकास कार्य में धीमापन नजर आ रहा था, इसमें नए रूप से गति लाने के लिए सरकार ने फैसला लिया है नए अफसरों कि बहाली करने का। इस नए बहाली का पूरा कार्यभार दिया गया है ग्रामीण विभाग संविदा को।
ऐसे होगी बहाली और विकाश
मुख्य बात यह है कि इस बहाली के वक़्त सेवानिवृत्त अफसरों को प्राथमिकता दिए जाने की बात रखी गई है, यह इस लिए क्युकी, सचिवालय सहायक, आशु लिपिकों जैसे काम को करने के लिए अनुभव की जरूरत परती है। आवेदन देने के लिए अधिकतम 65 वर्ष की आयु वाले कर्मी, 31 जनवरी तक फॉर्म भर कर आवेदन दे सकते है।
इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों कि जांच करने के लिए सेवानिवृत्त अफसरों कि भी बहाली होगी। इन कार्यों के बिना विग्घन संपन्न करने की जिम्मेदारी लेने के लिए एक पैनल बनाया जाएगा जिसकी कार्य सीमा 3 वर्ष की होगी। अवर सचिव या समकक्ष पद, आईएएस, बिहार प्रशासनिक सेवा, सचिवालय सेवा के रिटायर अफसरों को संचालन पदाधिकारी बनाया जाएगा और इनकी बहाली सामान्य निर्देशों के अनुसार होगी।

