बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया कोसी और कमला नदी का हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायजा…
शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी और कमला नदी के चारो तरफ बने तटबंध का हवाई सर्वेक्षण पूर्ण किया। सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने जानकारों से बाढ़ से निपटने की सलाह ली।
इस वर्ष 12 और 13 जुलाई को आए भीषण बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त कमला नदी पर बने तटबंध का भी हवाई सर्वेक्षण किया। हर वर्ष कोसी नदी में अधिक पानी होने के मधेपुर प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हो जानती है जिससे निपटने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण आदेश दिए। भुतही बलान नदी प्रवाह क्षेत्र का भी हवाई निरीक्षण किया गया। शनिवार को हुए हवाई सर्वेक्षण में कुल 4 जिले शामिल थे, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा और मधुबनी। इन सभी जिलों का संरक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पटना लौट गए।
हवाई सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके हवाई जहाज में जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, विशेष कार्य अधिकारी गोपाल सिंह भी मौजूद थे। इस सर्वेक्षण की शुरुआत शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री ने शुरू कर दी थी इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई सारी नई योजनाओं का शिलान्यास किया और कई सारे बैठक में शामिल हुए।

