नीतीश कुमार ने अफसरों को धमकाया, कहा अगर शिकायत निवारण नहीं किया तो अच्छा नहीं होगा

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई तीन जिलों के उच्च स्तरीय मीटिंग में नीतीश कुमार ने सभी अफसरों को चेतावनी दे दी है कि शिकायत निवारण को वह गंभीरता से ले, वरना अच्छा नहीं होगा। पसंद है बात यह है कि आम जनता द्वारा की गई शिकायत पर कई अफसर हाजिरी तक नहीं लगाते और कभी-कभी तो उनकी शिकायत सुनी तक नहीं जाती।

शिकायत सुनने तक के लिए रिश्वत मांगी जाती है तो इसी बात पर नीतीश कुमार ने इन सभी अफसरों को चेतावनी दी है कि ऐसा कोई भी मामला सामने आने पर उन्हें नौकरी से तक निकाला जा सकता है। कहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि शिकायत निवारण के बारे में गांवों में खासकर इसके बारे में जानकारी पहुंचाई जाए। जो लोग गरीब है उन तक खासकर इस बात की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह रूप लोगो ने पहली बार देखा है।

यह सब कुछ एक मीटिंग के दौरान हुआ जब वह 3 जिले दरभंगा मधुबनी और समस्तीपुर के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। अभी उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में बारिश हर वर्ष बद से बदतर होती जा रही है और जमीन के नीचे की पानी समाप्त होने की कगार पर आ चुकी है जिस कारण पेड़ लगाना और भी अधिक आवश्यक हो चुका है। 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने की जानकारी भी नीतीश कुमार ने इस मीटिंग में दी जो कि एक दुनिया में मिसाल बन कर सामने आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *